फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
बुगरासी में धार्मिक पंखे की शोभायात्रा में निकाली गई झांकी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुगरासी। धार्मिक पंखे की शोभायात्रा कस्बे में पारंपरिक उल्लास और धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न मोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भव्य शोभायात्रा से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित सीओ अलका सिंह व एसडीएम सुभाष सिंह ने भी शोभायात्रा के रूट का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ विधि विधान से पूजन के साथ मंगल बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से किया गया। शोभायात्रा में निकाले गए दो धार्मिक पंखों के डोले सहित कीर्तन पार्टी, दो मोहक झांकियां, होली की बम व ढोल आदि आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा मंगल बाजार, सब्जी मंडी, शनि बाजार, तकियावाला, मन्दिरवाला आदि से होती चामुंडा मंदिर पर पूर्ण हुई। शोभायात्रा में स्थानीय पुलिस सहित इंस्पेक्टर खानपुर नरेश शर्मा, नरसैना पुलिस सहित भारी फ़ोर्स रहा। शोभायात्रा में कमेटी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें