माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के भोपुरा यूटर्न पर सोमवार को होली पर मिलने के लिए मेरठ से आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, शिवम 25 माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी मेरठ में परिवार के साथ रहते थे। सोमवार को वह अपनी बाइक से टीलामोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन निवासी अपनी मौसी के यहां मिलने के आ रहे थे। रास्ते में भोपुरा यूटर्न के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी शिनाख्त कर परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ टीलामोड़ ओमप्रकाश ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।