फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम घूम रहा आरोपी, दे रहा हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक को एक आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखना महँगा साबित हो रहा है। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद विवेचक कोई कार्रवाई नही कर रहे है। जबकि, खुलेआम घूम रहा आरोपी पीड़ित को हत्या की धमकी दे रहा है। सलेमपुर थानाक्षेत्र निवासी राहुल चौधरी ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमे उसने बताया कि कुछ माह पूर्व ग़ाज़ियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के मोहल्ला पुष्पा गार्डन निवासी युवक शिवम दुबे ने उसका मोबाइल फ़ोन हड़प लिया था। वापस मांगने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए भुगत लेने की धमकी भी दी थी। मामले में पीड़ित ने नगर कोतवाली में करीब एक माह पूर्व आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। लेकिन, एफआईआर दर्ज होने के बावजूद विवेचक मामले।में कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं। पीड़ित के बयान भी दर्ज हो चुके हैं, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कदम नही उठाया गया है। आरोप है कि खुलेआम घूम रहा आरोपी उसे अब हत्या की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने मामले में नगर पुलिस व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें