बुगरासी। जनवरी माह में अपहरण कर ले जाई गई युवती आरोपी के साथ हरियाणा की करनाल कोर्ट में पेश हुई है। न्यायालय ने आरोपी व अपहृत युवती को करनाल पुलिस को सौंप दिया। अब बयान के लिए करनाल से नरसैना पुलिस युवती व आरोपी को अपने साथ लाई है। युवती के बयान के बाद दोनों को वापस करनाल पुलिस को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जनवरी माह में एक गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी बेटी को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी व आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। दो माह बाद भी दोनों पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए थे। दोनों तीन दिन पूर्व हरियाणा की करनाल कोर्ट में पेश हुए जहां से उन्हें करनाल पुलिस को सौंप दिया गया। एसओ नरसैना सचिन बालियान ने बताया कि करनाल पुलिस ने दोनों को सेफ हाउस में रखा हुआ था और घटना की जानकारी से फोन पर अवगत कराया था। सूचना पर अपहृत युवती व आरोपी को थाने लाया गया है। युवती को बयान के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। बयान के बाद दोनों को वापस करनाल पुलिस को सौंपा जाएग तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।