फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में कूमल कर हजारों का माल किया चोरी

विज्ञापन
देहात कोतवाली के गांव नीमखेड़ा में दुकान में किया गया कूमल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलदंशहर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में बदमाशों ने एक दुकान में सेंध लगा कर चोरी कर ली। सुबह होने पर जब दुकान मालिक ने शटर उठाया तो चोरी का पता लगा। थाने पर तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। देहात कोतवाली के गांव नीमखेड़ा निवासी आरिफ की हार्डवेयर की दुकान है। अन्य दिनों की तरह बुधवार रात को भी वह दुकान बंद कर घर लौट गया था। बृहस्पतिवार सुबह लौटा और शटर उठाया तो चोरी का पता चला। जिसकी सूचना उसने तुरंत ही यूपी-112 पर दी, जिसके पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। आरिफ ने बताया कि चोर दुकान से कई तरह की मशीन चोरा कर ले गए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है। चोरी की तहरीर कोतवाली देहात में दे दी है। देहात कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें