फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्रेडिट कार्ड से निकाले 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर तीन निवासी युवक के दो अलग अलग क्रेडिट कार्ड से शातिर ठगों ने ६० हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर पीडि़त को ठगी का पता चला। छह बार में ठगी को अंजाम दिया गया। पीडि़त ने के्रडिट कार्ड ब्लॉक करा इंदिरापुरम पुलिस को तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी है। वसुंधरा सेक्टर तीन निवासी मोहित यादव के पास दो बैंकों के क्रेडिट कार्ड हैं। पुलिस को दी तहरीर में उनका आरोप है उनके पास चार मार्च को रात में करीब  छह मेसेज आए। मेसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके एक क्रेडिट कार्ड से चार बार में ३० हजार रुपये जबकि दूसरे क्रेडिट कार्ड से २ बार में ३० हजार रुपये निकाल लिए गए। पीडि़त ने जांच की तो उनका क्रेडिट कार्ड उन्हीं के पास में था। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद इंदिरापुरम थाने में और बैंक में शिकायत की। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें