फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल माह में नेशनल स्केटिंग में हुनर दिखाएंगे शाश्वत बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल माह में नेशनल स्केटिंग में हुनर दिखाएंगे शाश्वत बंसल - यूपी स्टेट रोलर स्केटिंग कॉम्पिटिशन में जीते स्वर्ण सहित तीन पदक माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली स्थित केआर मंगलम स्कूल के पांचवी क्लास के छात्र ने यूपी स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण समेत तीन पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता पांच से सात मार्च के बीच मलकपुर ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो स्केटिंग रिंक में हुई थी। आयोजक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शाश्वत को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया गया। विवेक बंसल ने बताया कि उनके बेटे शाश्वत बंसल ने नोएडा में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। जिसमें शाश्वत ने 9 से 11 आयु वर्ग में क्वाड स्केट कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते एक स्वर्ण पदक और दो रजत पदक अपने नाम जीते हैं। प्रतियोगिता में शाश्वत ने राज्य के कई प्रतिद्वंदियों को मात देकर पदक पर कब्जा किया। उनका दावा है कि इस प्रतियोगिता में तीन पदक जीतने के साथ ही शाश्वत का अब नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है। जो अगले माह अप्रैल में चंड़ीगढ़ के मोहाली में होगी। फिलहाल शाश्वत के पदक जीतने पर स्कूल प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है। वहीं, शाश्वत अब नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट गया है। कोच मोहसीन राणा ने भी शाश्वत के पदक जीतने पर शत-प्रतिशत दावा किया है। ------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें