फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडसर नोवा में एओए पदाधिकारी जल्द लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विंडसर नोवा में एओए पदाधिकारी जल्द लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ - सोसायटी में रविवार को होगी नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम की विंडसर एंड नोवा ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव में विजेता पदाधिकारियों को आगामी रविवार को पदभार सौंपा जाएगा। सभी ने रविवार को बैठक कर पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने का निर्णय लिया है। इसी दौरान सभी को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। रविवार को सोसायटी में दस बोर्ड मेंबर्स के लिए चुनाव हुआ था। नवनिर्वाचित सदस्य सीपी बालियान ने बताया कि मतगणना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक चली। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए थे। जिसमें दस सदस्यों ने बाजी मारी। जिनका स्थानीय लोगों ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि वह रविवार को बैठक कर पदों की जिम्मेदारियां बांटेंगे। इसी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव व अन्य पदाधिकारियों को दायित्व सौंपने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सोसायटी में एओए का चुनाव होने के बाद स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे हैं। सोसायटी में अब नवनिर्वाचित सदस्य जनसमस्याओं का अधिकारियों से मिलकर निस्तारण कराएंगे। उम्मीदवार मिली वोट अभिषेक सिंह 431 अरविंद कुमार यादव 384 सीपी बालियान 521 ललित मोहन पांडेय 467 मयंक कौशिक 486 प्रीतम सिंह पंवार 402 राकेश गंगवार 439 रिछपाल सिंह 356 विजयपाल 392 वीरेंद्र ढाका 354 --------------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें