फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : आरओ, एआरओ की हुई तैनाती, आज दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से अभी चुनाव की तिथियों का ऐलान नहीं किया है। पूरे जनपद में एक साथ चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी है। सभी को जिला पंचायत में प्रथम प्रशिक्षण आज दिया जाएगा। पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने 40 आरओ और 495 एआरओ की तैनाती की है। ड्यूटी लगने के बाद अधिकारियों में हचचल मची है। निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों का बुधवार को जिला पंचायत सभागार में प्रथम प्रशिक्षण होगा। यह प्रशिक्षण तीन पालियों में होगा। प्रथम पाली में सभी निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सूची में क्रम संख्या 1 से 95 तक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रशिक्षण होगा। दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक होगी। इसमें क्रम संख्या 96 से 310 तक तथा तीसरी पाली 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसमें क्रम संख्या 311 से 495 तक के सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिसूचना के दिन से होगी नामांकन पत्रों की बिक्री पंचायत चुनाव की निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तारीख से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की अधिसूचना १५ मार्च के बाद जारी होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आरक्षण पर प्राप्त आपत्तियों की जांच शुरू पंचायत चुनाव में प्रधान समेत चार पदों के लिए जारी आरक्षण पर प्राप्त हुई आपत्तियों की जांच शुरू हो गई हैं। अभी इनकी जांच जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में चल रही है। इसके बाद ११ और १२ मार्च को डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी में जांच होगी। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि एक-एक आपत्ति का निस्तारण होगा। यह सभी कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा। प्रधान पद के आरक्षण पर ४५१, जिला पंचायत सदस्य पर ३७, बीडीसी पद पर २०, ब्लॉक प्रमुख की एक और ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण पर तीन आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।  कोट जिला पंचायत सभागार में आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशिक्षण तीन पालियों में होगा। - रामकुमार अत्री, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें