नारीशक्ति वीमेन एम्पावर ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सामग्री
- फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। किसी ने वेबीनार तो किसी ने महिलाओं और बालिकाओं को सामान आदि बांटे। इसके अलावा लायंस क्लब ने सात बालिकाओं का विवाह कराया। अन्न पात्र ने भी महिलाओं को सम्मानित किया जिसमें ओपी अग्रवाल, तरुण मानव सहित अन्य मौजूद रहे।
-----
महिला दिवस पर कराया सामूहिक विवाह
महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। क्लब द्वारा सात बालिकाओं का विवाह कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक केंद्र नेहरू नगर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप् में मुरादनगर के चेयरमैन विकास तेवतिया सहित क्लब की अध्यक्ष कुसुम ,सचिव पूनम सिंघल, अनिता तलवार, नाना मदान, रश्मि अग्रवाल, रश्मि चौहान, प्रेमलता ,मंजूषा, सुनीता, प्रीती, शालू, अनिता,दीपिका आदि मौजूद रहे।
--
लोकशक्ति अभियान ने भिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली तथा सहयोगी महिलाओं का सम्मान किया। इस मौके पर कांग्रेस के नेता सुशांत गोयल, रेखा अग्रवाल, आरम्भ एक पहल संस्था की चेयरपर्सन पल्लवी शर्मा आदि मौजूद रहीं। इस मौके पर रजनी शर्मा, ऊषा रानी, अर्चना शर्मा, डॉ मृदुला शर्मा, शकुंतला वर्मा, मंजू, राजकुमारी, मीरा, गुड्डी, सविता, आभा आदि सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश शर्मा ने किया।
------
मुरादनगर के ग्राम सरना में महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ जिसमे नारी शक्ति का सम्मान किया गया। आनंद सेवा समिति की अध्यक्षा ममता सिंह ने अपने विचार रक्खे। कार्यक्रम में शालिनी त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।
---
नारी शक्ति वूमेन एम्पॉवर संस्था ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जरूरतमंद महिलाओं के बीच जाकर मनाया। महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूक के लिए सेनेटरी नैपकिन, खाद्य पदार्थ एवं वस्त्रों का वितरण किया। कार्यक्रम में गाजियाबाद प्रभारी अन्नू तोमर, संरक्षिका रेखा सिंह, रीता शुक्ला, साधना सिंघल, प्रभा पांडे मौजूद रहीं।