फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मारकर घायल करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। गांव जलालपुर में 10 दिन पूर्व चाकू मारकर घायल करने के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। दो अभी फरार हैं। 10 दिन पूर्व गांव जलालपुर में शादी में एक युवक अशरफ पर गांव के ही तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। इसमें अशरफ घायल हो गया था। पीड़ित के रिश्तेदार अहमद अली ने तीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से तीनों नामजद फरार चल रहे थे। एसओ नरसैना सचिन बालियान ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों में से सोमवार को केलामोड से एक आरोपी मोहतसीन उर्फ मोशी पुत्र वशीउल्ला को हिरासत में लिया गया है। मोशी का चालान कर दिया गया है। बाकी दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें