फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैराज मालिक से मारपीट कर ५२ हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी पुश्ता रोड पर गैराज बंद कर घर लौट रहे संचालक से मारपीट कर ५२ हजार रुपये लूट लिए। मारपीट के दौरान पीडि़त को गंभीर चोट आई है। पीडि़त ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चमन कालोनी कनावनी में सतीष चंद्र परिवार के साथ रहते हैं। पुश्ता रोड पर उनका गैराज है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि दो मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे भतीजे प्रवीन कुमार के साथ कनावनी पुश्ता रोड से घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में पांच लोगों ने अचानक उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उनसे 52 हजार रुपये लूट लिए। मारपीट के दौरान उनके चेहरे और शरीर पर काफी चोट आई है। पीडि़त का आरोप है कि उन्होंने भागते हुए एक आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद उन्होंने इंदिरापुरम थाना में शनिवार को कनावनी निवासी दिलीप कुमार और चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें