बुलंदशहर। एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 50 मिलावटखोरों पर 12.69 लाख रुपये का जुर्माना किया है। जनपद के विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। जिनकी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बीते दिनों मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। जनपद में विभिन्न स्थानों से नमूने भरे गए थे। नमूनों को जांच के लिए लैबारेट्री भेजा गया। जो नमूने फेल आए थे, उन्हें एक माह का समय विभाग की ओर से दिया गया था। इसके बाद संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार की कोर्ट में वाद दायर किया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट में 50 मामलों में सुनवाई करते हुए, कुल 12 लाख 69 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।