फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में बीते दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक महिला की 2 दिन पूर्व उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव खनपुरा निवासी महिला प्रेमवती गत 19 फरवरी को अपने किसी परिजन के साथ बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर की ओर जा रही थी। बताया गया कि बाइक सवार दोनो जब नई मंडी चौकी क्षेत्र में गांव कलौली के निकट स्थित भट्टे के पास पहुंचे तो एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि 2 दिन पूर्व उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद से ही मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देहात कोतवाली विवेक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वाहन चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें