शूटर प्रियांशी सिरोही को सम्मानित करते डीएम रविन्द्र कुमार।
- फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर। गौतम बुद्धनगर में बीते दिनों 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमे जनपद के गांव सैदपुर निवासी कुमारी प्रियांशी सिरोही पुत्री देवेश सिरोही ने 10 मीटर एयर राइफल की यूथ केटेगरी में प्रतिभाग किया था। साथ ही उन्होंने 400 प्वाइंट में 394 प्वाइंट लाकर प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता। इसी उपलब्धि को हासिल करने पर कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्रियांशी सिरोही से मुलाकात की। साथ ही शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लग्न, परिश्रम और पूर्ण एकाग्रता के साथ भविष्य में आयोजित होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में उच्च स्थान प्राप्त कर जनपद एवं प्रदेश का नाम हमेशा रोशन करें।