फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसलर अनुष्का पंडित को डीएम ने सौंपी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
रेसलर अनुष्का पंडित को सम्मानित करते डीएम रविन्द्र कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद के नाम रोशन करने वाली रेसलर अनुष्का पंडित का जगह जगह सम्मान किया जा रहा है। सिकंदराबाद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी रेसलर अनुष्का पंडित पुत्री संतोष शर्मा ने विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओ में उच्च स्थान प्राप्त करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। इसी के चलते शुक्रवार को डीएम रविन्द्र कुमार ने कैम्प कार्यालय पर जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति से 05 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक अनुष्का को सौंपा। साथ ही इस दौरान उन्होंने अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि आगे भी कुश्ती प्रतियोगिताओ में उच्च स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें