फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मार्च को मनेगा लोहा विक्रेता मंडल का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित --- आठ मार्च को मनेगा लोहा विक्रेता मंडल का स्थापना दिवस गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल आठ मार्च को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल जैन ने बताया कि संस्था के गठन के बाद से पहली बार स्थापना दिवस आयोजित किया जा रहा है। इसी दिन संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रदेश राज्यमंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल, महेंद्र अग्रवाल, यूपीसीडा की क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह आदि शामिल होंगे। स्वागताध्यक्ष की जिम्मेदारी उद्यमी राकेश सिंघल संभालेंगे। डा. अतुल जैन ने बताया कि संस्था के सीनियर और महिला दिवस के उपलक्ष्य में कुछ महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा शहर की महापौर और यूपीसीडा की क्षेत्रीय प्रबंधक को व्यापारी सम्मानित करेंगे। राष्ट्र को समर्पित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की जाएगी। पत्रकार वार्ता में इंद्रमोहन कुमार, राजकुमार अग्रवाल, अंबरीश जैन, राजीव गुप्ता, सतीश बंसल, संजय गोयल, गौरव मिगलानी, सौरभ गोयल, आनंद प्रकाश, जयकुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें