फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर महिला के साथ मारपीट, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठियात में कुछ लोगों ने एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए महिला का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए लूटपाट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला कृष्णानगर कोठियात निवासी रेखा अग्रवाल पत्नी संजय अग्रवाल ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार शाम अपनी दुकान पर बैठी हुई थी। उसी दौरान दूसरे पक्ष के सात-आठ लोग गाली-गलौच करते हुए दुकान में घुस आए। इन लोगों द्वारा दुकान में घुसकर तोड़फोड़ एवं लूटपाट की गई। विरोध करने पर उससे मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। एक आरोपी ने दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नगर पुलिस को तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें