फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से चुराई पिकअप बरामद, चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। नगर पुलिस ने हरियाणा से चुराई गई पिकअप गाड़ी बरामद कर चोर को पकड़ लिया है। पुलिस ने चोर से एक छुरा भी बरामद किया है। आरोपी गाड़ी को अलीगढ़ ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान नगर पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी पकड़ी है। पकड़ी गई गाड़ी आरोपी चालक ने हरियाणा से चुराई थी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया हापुड़ रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक पिकअप नंबर एचआर 55 एबी 8632 तेजी से आती दिखाई दी। संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उसे रोकने के लिए इशारा किया तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने प्रयास कर गाड़ी को पकड़ लिया। पूछताछ पर मामला गाड़ी चोरी का सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक धीरज अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र का रहने वाला है। धीरज हरियाणा के मानेसर में रह रहा था। हाल ही में धीरज ने पिकअप को मानेसर से चुराई थी। धीरज गाड़ी को अलीगढ़ ले जा रहा था। आरोपी से एक छुरा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें