फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र में चार दबंग युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि गत 24 फरवरी की शाम वह किसी काम से बीसा कालोनी गई थी। वहां से लौटते हुए अचानक कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी असलम, अबरार, नौशाद और शमशेर ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो चारों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई, जिसके बाद चारो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली नगर पहुंच कर चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें