फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की शुरूआत में ही मच्छरों के प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। गर्मी की शुरूआत होते ही कस्बे में मच्छरों का भी प्रकोप शुरू हो गया है। बड़ी तादाद में मच्छरों के चलते रात्रि में सोना भी दूभर हो रहा है। फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मौसम धीरे-धीरे गर्माने लगा है। रात में अब हक्का कपड़ा ओढ़कर ही काम चल जाता है। कई बार रात में भी गर्मी होने के कारण खुले में सोना पड़ता है। गर्मी के शुरुआती दौर में ही मच्छरों का भारी प्रकोप है। मच्छरों के प्रकोप के चलते रात में सोना भी दूभर हो रहा है। कस्बे में अभी तक न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है और न ही फॉगिंग कराई गई है। इससे मच्छर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सईद सैफी, सुशील कुमार, हरवीर सिंह, मुकुल कुमार आदि कस्बेवासियों ने बताया कि इस बार मच्छरों के भारी प्रकोप है। छिड़काव व फॉगिंग शुरू में ही कराना चाहिए लेकिन अभी तक न तो छिड़काव कराया गया है और न ही फॉगिंग कराई गई है। रात्रि में पंखा चलाने पर सर्दी लगती है जबकि बिना पंखे के मच्छरों के चलते सोना दूभर हो रहा है। इनसे मच्छर जनित रोगों के फैलने का भी पूरा खतरा बना हुआ है। लोग मच्छरों से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के विकल्पों का प्रयोग कर रहे हैं। कस्बेवासियों ने पूरे कस्बे में मच्छरों के खात्मे तक छिड़काव व फॉगिंग कराए जाने की मांग की है। नगर पंचायत के ईओ सतीश कुमार ने बताया कि जल्द ही छिड़काव व फॉगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें