फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में बिजली के खंभे पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर चार में अंबेडकर पार्क में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ३५ का शव हाईटेंशन लाइन के खंभे पर फंदे से लटका मिला। मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों ने शव देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर जांच शुरू कर दी है।  वैशाली सेक्टर चार स्थित अंबेडकर पार्क में बृस्पतिवार सुबह करीब सात बजे आसपास के लोग मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे तो देखा की पार्क के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के खंभे पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त लेखा राज शर्मा ३५ निवासी महाराजपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया है। जिससे यह आत्महत्या प्रतीत हो। वहीं एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह किसी दुकान पर काम करता था। जबकि परिजन बिहार में रहते है। प्रथम दृष्या मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है। पार्क से महाराजपुर की दूरी है करीब आधा किमी  अंबेडकर पार्क में दिन में प्रवेश करने के लिए टिकट लेना पड़ता है। साथ ही यहां पर ओपन जिम भी है। यहां पर दिन में सुरक्षाकर्मी तैनात रहता है। जो लोगों को टिकट लेने के बाद ही प्रवेश करने देता है। रात के समय में यहां पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहता। जबकि लिंकरोड की ओर से पार्क की दीवार कई जगह से टूटी हुई है। जहां से आसानी से कोई भी पार्क में प्रवेश कर सकता है। जबकि महाराजपुर भी वहां से आधा किमी दूर है। हालांकि वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। आते जाते कुछ कैद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें