फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आरती में रही विशाल भीड़

विज्ञापन
बुगरासी के भगवानपुर गंगाघाट पर आरती करते संत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुगरासी। गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के तहत क्षेत्र के गांव भगवानपुर गंगाघाट पर विशाल गंगा आरती की गई। गंगा आरती में क्षेत्र भर के लोग रहे। शुक्रताल से नरौरा तक के लिए गंगे च यमुने संरक्षण यात्रा शुरू की गई है। यात्रा 25 फरवरी से शुक्रताल से शुरू हुई है जो 17 मार्च को नरौरा में पूर्ण होगी। मंगलवार की देर शाम यात्रा भगवानपुर गंगाघाट पर पहुंची और गंगा आरती की गई। संत-महात्माओं ने आरती की। गंगा आरती में विशाल भीड़ रही। इस दौरान लोगों को जल, जंगल व गंगा को सुरक्षित रखने की अपील की गई। गंगा के किनारे पूर्ण स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्वामी प्रणवानंद महाराज, स्वामी सहजानंद महाराज, स्वामी जगदेव महाराज, कपिल सिंघल, ईश्वर चन्द शर्मा, अतुल अग्रवाल, वरुण सिंह आदि सहित अनेक क्षेत्रवासी रहे। अजय गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें