फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांशी ने शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
शूटिंग में गोल्ड मैडल विजेता को सम्मानित करते अथितिगण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बीबीनगर। जीरो कूल शूटिंग रेंज की रायफल शूटर प्रियांशी सिरोही ने गोल्ड मेंडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रियांशी ने बुलंदशहर जाकर तैयारी की है। गांव सैदपुर निवासी देवेश सिरोही की बेटी प्रियांशी सिरोही ने जीरो कूल शूटिंग रेंज में गोल्ड मेंडल जीता है। नोएडा के सेक्टर 21 स्टेडियम में चल रही 43 वीं स्टेट रायफल शूटिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मडल जीतकर प्रियांशी ने क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। रेन्ज संचालक मनीष चौधरी ने बताया कि प्रियांशी सिरोही कक्षा दस की छात्रा है। मिलट्री हीरोज मैमोरियल इन्टर कालिज सैदपुर में पढ़ने वाली प्रियांशी ने गांव में शूटिंग की सुविधा न होने के कारण बुलन्दशहर जीरो कूल शूटिंग रेन्ज पर जाकर अपनी तैयारी की है। प्रियांशी के अतिरिक्त उसका भाई हिमांशू सिरोही भी रायफल शूटिंग की तैयारी कर रहा है। नोएडा सेक्टर 21 में प्रदेश स्तरीय रायफल शूटिंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश भर के सभी जनपदों से करीब तीन हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रियांशी सिरोही ने 400 प्वाइंट में से 394 प्वाइंट पर सटीक निशाना लगाते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र व जनपद के नाम रोशन किया है। इससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें