फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में43 शिकायतों में तीन का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 43 शिकायतों के सापेक्ष तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अतिशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। मंगलवार को कोतवाली परिसर में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 43 शिकायतें आईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दिया गया। लंबित शिकायतों को अतिशीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम प्रशासन रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ अलका सिंह सहित अन्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें