फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन बताए अवकाश, लापरवाही पर नायब नाजिर खुर्जा से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कार्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने, बिन बताये अवकाश और विभिन्न आरोपो में घिरीं नायब नाजिर खुर्जा पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है। साथ नायब नाजिर खुर्जा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। डीएम की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि तहसील खुर्जा में तैनात नायब नाजिर प्रेमलता चौहान काफी समय से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। अवकाश प्रार्थना पत्र पर भी कोई पता उल्लेखित नहीं है। प्रेमलता के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए आरोप पत्र भी निर्गत किया जा चुका है। मामले की जांच एसडीएम खुर्जा को सौंपी गई थी। जांच में उनपर लगे आरोप सही पाए गए और एसडीएम ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। डीएम रविन्द्र कुमार ने अब नायब नाजिर को कारण बताओ नोटिस में 15 दिन का समय दिया है। जवाब नहीं मिलने की दशा में अंतिम निर्णय लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें