फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष टीम बनी कबड्डी लीग विजेता

विज्ञापन
धनुष टीम बनी कबड्डी लीग विजेता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित.... सबहेडः आरकेजीआईटी में हुए फाइनल मुकाबले में शौर्य टीम को हरा खिताब पर जमाया कब्जा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ हाइवे स्थित आरकेजीआईटी इंस्टीट्यूट में चल रही कबड्डी लीग में सोमवार को धनुष और शौर्य टीम के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। फाइनल मुकाबले में धनुष टीम ने शौर्य टीम को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उससे पहले हुए प्रतियोगिता के सेमीफाइन राउंड में धनुष, शौर्य, अग्नी और आकाश ने जगह बनाई। फिर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में धनुष औऱ शौर्य की टीमों के बीच हुए एकतरफा मैच में जीत धनुष ने पाई। तीसरे नंबर के लिए अग्नि और आकाश टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले में अग्नि ने आकाश को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पवन शुक्ला, आलोक त्यागी, रिचा सूद, धीरज शर्मा, महक सिंह मान, वीरेंद्र त्यागी, गौरव डबास, विकास राठी, सुनील नागर, सचिन सहलोत, पवन राघव, साजिद, विपिन नागर, सौरभ राजपूत सहित आदि लोग मौजूद रहे। ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें