फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपी एकेडमी को हरा, दिल्ली कोल्ट्स ने छह विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपी एकेडमी को हरा, दिल्ली कोल्ट्स ने छह विकेट से जीता मैच - करनवीर को मिला स्पोर्ट् सन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मिली माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। दिल्ली कोल्ट्स क्रिकेट क्लब ने सोमवार को मोहन मिकिंस मैदान पर आरपी एकेडमी के लक्ष्य को प्राप्त कर छह विकेट से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी कर आरपी एकेडमी ने नौ विकेट पर 205 रन बनाए। दूसरी पारी में दिल्ली कोल्ट्स ने 209 रन बनाए। विजेता टीम के करनवीर को तीन विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मिली।  ऑल इंडिया श्रीराजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली कोल्ट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय किया। आरपी एकेडमी से जतिन गहलौत ने 78 गेंद खेलकर 75 रन की पारी खेली। अभिनव ने 25 और सचिन के बल्ले से भी 25 रन निकले। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 205 रन बनाकर लक्ष्य दिया। बॉलर करनवीर प्रेमी ने 41 रन देकर तीन विकेट और दीपक को 33 रन पर दो विकेट की सफलता मिली। दिल्ली कोल्ट्स से अनुराग (57), शौर्य सरन 41, और सचिन 40 रन बनाए। जबकि धर्मेंद्र ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। उनकी बदौलत टीम ने चार विकेट पर 209 रन का स्कोर बनाया।  ---------------------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें