बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र निवासी एक वृद्ध ने मोहल्ला निवासी एक तलाकशुदा महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़त का कहना है कि आरोपी महिला ने उसके पुत्र जो कि एक व्यापारी है को एक झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा दिया है। अब जमानत होने के बाद आरोपी महिला पूरे परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। वृद्ध ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी वृद्ध ने एसएसपी को शिकायती पत्र भ्ेाजकर बताया कि उसका पुत्र व्यापारी है। आरोप है कि बीते कुछ समय पूर्व मोहल्ला निवासी एक तलाकशुदा महिला ने उनके पुत्र पर झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने इसकी जांच की तो पता चला कि आरोपी महिला ने दुकान से अंडे उधार लिए थे और रुपयेे मांगने पर आरोपी ने उनके पुत्र पर आरोप लगाए थे। वहीं, अब न्यायालय से जमानत होने के बाद आरोपी महिला पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। साथ ही आरोपी महिला रंगदारी की मांग कर रही है। पीडि़त वृद्ध ने एसएसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।