फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और फॉच्र्यूनर कार में हुई टक्कर, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र में साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास गढ़मुक्तेश्वर से आ रही सवारी से भरी बस और फॉच्र्यूनर कार में टक्कर हो गई। हादसे में बस और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। बस चालक की सूझबूझ से हादसे होने से टल गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। बस के सड़क से हटने के बाद यातायात सामान्य हो सका। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस अपनी लेन में चल रही थी। रांग साइड से फाच्र्यूनर वाला आया। जो तेज रफ्तार से बस के सामने आ गया। वहीं, एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें