बुलंदशहर। स्वतंत्रता सेनानी, वीर विजय सिंह पथिक की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया
एवं जिला महामंत्री संजय गुर्जर ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने वीर विजय सिंह पथिक हर्बल वाटिका भूड़ चौराहे पर पौधारोपण किया। जिला महामंत्री भाजपा एवं संस्थापक विजय सिंह पथिक विकास मंच, संजय गुर्जर ने कहा कि वीर विजय सिंह पथिक न केवल गुर्जर समाज के नेता थे, बल्कि वह सर्वस्व देश के व सर्व समाज के थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनय सिरोही, संजय माहेश्वरी, मोहित मावी, शुभम भाटी, संस्कार वर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।