फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुडा व टैक्टिकल हॉकी क्लब ने हासिल की जीत

विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय करती मुख्यअथिति। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फ़ोटो सहित गरुडा व टैक्टिकल हॉकी क्लब ने हासिल की जीत - गुरुकुल द स्कूल में खेली जा रही है गाजियाबाद हॉकी लीग में ग्रुप चरण के मुकाबले चल रहे संवाद न्यूज़ एजेंसी गाजियाबाद। गुरुकुल द स्कूल में चल रही गाजियाबाद हॉकी लीग में शनिवार को अलग-अलग क्लबों के बीच चार लीग मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला गरुडा हॉकी क्लब व वारियर्स हॉकी क्लब के बीच खेला गया। इसमें गरुडा ने 5-2 से जीत हासिल की। प्रीति को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में टैक्टिकल हॉकी क्लब ने अमीगो को 7-4 से मात दी। दिन के तीसरे मैच में शहीद भगत सिंह हॉकी क्लब ने ट्रिगर हॉकी क्लब को 3-1 से हराया। चौथा मुकाबला राम अवतार त्यागी हॉकी क्लब और वी ट्राइड हॉकी क्लब के बीच हुआ। इसे राम अवतार त्यागी हॉकी क्लब ने 5-1 से जीता। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय किया। इस मौके पर गाजियाबाद हॉकी संघ के सचिव राकेश शर्मा, कमल कांत त्यागी, सुकन्या, स्नेहा, नीरज कौशिक, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें