बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया गया कि वह ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर अपहरण की आशंका जताते हुए एसएसपी से शिकायत की है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह करीब चार माह पूर्व मेरठ क्षेत्र निवासी एक युवक से किया था। बताया बीते दिनों उनकी पुत्री शादी के बाद कुछ दिन रहने के लिए अपने मायके में आई हुई थी। जहां से गत सोमवार को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी ससुराल में पूछताछ की तो वह वहां भी नहीं पहुंची थी। इसके अलावा उसकी सहेलियों व नाते रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, अब परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर उनकी पुत्री को अपहरण कर ले जाने की आशंका जताई है। वहीं, मामले में पुलिस की जांच में प्रारंभिक दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है।