बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके घर में घुसकर दबंग ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जानलेवा हमला भी कर दिया। बाद में शोर शराब होने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात को गांव निवासी एक दबंग युवक इकराम उसके घर में घुस आया। आरोपी युवक द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी युवक से जानमाल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी इकराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।