अवश्य लगाएं ...
----
28 फरवरी को आयोजित होगा रक्तदान शिविर
गाजियाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन और कबीर परमेश्वर भक्ति ट्रस्ट द्वारा 28 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में सहसंयोजक सुनील दत्त ने बताया कि आगामी रविवार को कबीरपंथी जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल महराज के सत्संग और रक्तदान शिविर का आयोजन लोनी के बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित नारायण मैरिज होम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्संग प्रोजेक्टर के माध्यम से आयोजित होगा और इसमें कोविड के नियमों का पूर्णतय पालन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला एमएमजी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की टीम के साथ रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाएंगे। शिविर के संबंध में सीएमओ कार्यालय से भी अनुमति ली गई है।