फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ा हुआ अवैध निर्माण दोबारा बनाया, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
तोड़ा हुआ अवैध निर्माण दुबारा बनाया, लोगों में रोष - वसुंधरा सेक्टर-1 में शिकायत के बाद तोड़ा गया था छज्जा - लोगों ने की शिकायत अधिकारियों की सह पर बिल्डर ने रातो-रात दुबारा तैयार किया छज्जा माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-1 में स्थानीय लोगों की शिकायत पर बिल्डर द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। अब स्थानीय लोगों ने आवास विकास के जेई को शिकायती पत्र लिखा है कि विभाग के ही किसी अधिकारी की सह पर एक बार फिर से बिल्डर द्वारा तोड़ा गया छज्जा दुबारा निर्मित कर लिया गया है। लोगों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा यह निर्माण रात में कराया गया है, जिसके खिलाफ लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध निर्माण की वजह से भवन स्वामी और निर्माण कर्ता के विरुद्ध थाना इंदिरापुरम में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। लोगों ने नाराजगी जाहिर की है कि विभाग के ही अधिकारी का संरक्षण बिल्डर को मिल रहा है। ट्रांस हिंडन फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश शर्मा का कहना है कि आवास विकास में अवैध निर्माण तोड़ने और बनाने का काम सांप सीढ़ी के खेल की तरह हो गया है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर अवैध निर्माण का कुछ हिस्सा एक अधिकारी के आदेश पर गिरा दिया जाता है । वहीं कुछ समय बाद वहीं गिरे हुए निर्माण के पुनः निर्माण के साथ अन्य निर्माण भी कर दिया जाता है। अवैध निर्माण के खिलाफ स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें