फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के नाम पर दर्जनों से लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गाजियाबाद। सरकारी आवास दिलाने के नाम पर दो दर्जन से अधिक लोगों से लाखों रुपए की ठगी के आरोप में नंदग्राम थाना पुलिस ने नंदग्राम निवासी ललन कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों दर्जनभर लोगों ने शिकायत की थी कि ललन कुमार शर्मा ने उन्हें सरकारी आवास दिलाने का झांसा दिया था। इसकी एवज में उसने प्रत्येक व्यक्ति से 50 हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी मकान नहीं मिला। साथ ही आरोपी ने पैसे देने से भी साफ इंकार कर दिया। पीड़ितों ने बताया था कि उन्होंने जैसे-तैसे पैसों की व्यवस्था की थी। इसका हवाला देने के बाद भी आरोपी के कानों पर जूं नहीं रेंगी। एसएचओ का कहना है कि नौ लोगों की संयुक्त तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को आरोपी ललन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें