फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में हार-जीत के विवाद में छात्र को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
- मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल निवासी 11वीं कक्षा के छात्र पर किया बैट और ईंट से हमला - छात्र के भाई की तहरीर पर 4 युवकों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। क्रिकेट मैच में हार-जीत को लेकर हुए झगड़े में चार युवकों ने गांव नाहल11वीं कक्षा के छात्र परवेज पर बैट और ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना का पता चलने पर छात्र का भाई हुसैन मौके पर पहुंचा तो हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। हुसैन ने घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।.......... मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नाहल निवासी हुसैन का कहना है कि उसका भाई परवेज 11वीं कक्षा में पढ़ता है। वह गांव में ही रहने वाले फैसल, मोहसिन, सैफू और शाहरुख के साथ मैच खेलने के लिए गया था। मैच खेलने के बाद वापस घर लौटते समय परवेज से आरोपियों का मैच में हुई हार-जीत को लेकर झगड़ा हो गया। जिस पर चारों ने परवेज पर बैट और ईंट से हमला कर दिया। हमले में सिर फटने से जहां परवेज बुरी तरह लहूलुहान हो गया, वहीं उसके चेहरे पर भी गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर आसपास के लोग और हुसैन मौके पर पहुंचा तो हमलावर तब तक फरार हो चुके थे। परवेज को अस्पताल में भर्ती कराकर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि फैसल, मोहसिन, शैफू और शाहरुख के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें