एओए के प्रयास से ठीक हुए स्ट्रीट लाइट
-वसुंधरा सेक्टर 16 में लंबे समय से सड़कों पर छाया था अंधेरा
-एओए के प्रयास से नगर निगम हरकत में आई
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंघरा सेक्टर 16 बी की अधिकतर स्ट्रीट लाइट कई महीनों से बंद पड़ी थी। एओए के प्रयास से नगर निगम ने खराब स्ट्रीट लाइट का संज्ञान में लिया और बुधवार को सभी लाइटें ठीक कराईं।
एओए उपाध्यक्ष अमित किशोर ने बताया कि निरंतर हो रही शिकायतों को निगम द्वारा नज़रअंदाज़ किया जा रहा था जिसके बाद एओए की टीम 2 फ़रवरी को नगर निगम में जाकर अधिकारियों से मुलाक़ात की और शिकायत से अवगत कराया । तब प्रकाश सुपरवाइज़र राज किशोर ने बुधवार को गली व लाइट के चेक कराते हुए हर लाइट को दुरूस्त कराया । लंबे समय बाद स्थानीय लोगों को अंधेरे की समस्या से निजात मिल सकी। नगर निगम द्वारा लाइट ठीक कराए जाने के बाद स्थानीय लोग और एओए नेअधिकारी को धन्यवाद ज्ञापन दिया।