फेसबुक लाइव में टीएचए के लोगों ने उठाया पानी और नाले की सफाई का मुद्दा
-बुधवार को नगर आयुक्त के फेसबुक लाइव से जुड़े थे कई लोग
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। नगर आयुक्त द्वारा किए गए फेसबुक लाइव में टीएचए के लोगों ने पानी, नाले की सफाई और अतिक्रमण की समस्याओं को उठाया। इस दौरान नए टैक्स निजी के खिलाफ भी लोगों ने अपनी आवाज़ उठाई।
वैशाली निवासी नरेंद्र नेगी दूसरी बार भी फेसबुक लाइव से जुड़े। उन्होंने नगर आयुक्त के सामने पार्क, नाले की सफाई, मीठे पानी की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, पॉलीथिन का प्रयोग, कूड़ा निस्तारण आदि समस्याओं को उठाया। इस दौरान उन्होंने साप्ताहिक बाजारों और दुकानों में अभी भी पॉलीथिन के प्रयोग की शिकायत की।