फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर हड़पे करीब आठ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र निवासी एक सराफा व्यापारी से शातिरों ने धोखाधड़ी कर करीब आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की जानकारी होने पर पीडि़त ने एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ शिकायती पत्र भेजकर एफआईआर दर्ज कराई और अब गिरफ्तारी की मांग एसएसपी से की है।  थाना नरसेना के गांव बुगरासी निवासी सराफा व्यापारी मौ. हनीफ ने एसएसपी को पत्र भेजकर बताया कि व्यापार के सिलसिले में कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात बुगरासी निवासी राजकुमार, उसकी पत्नी व उनके पुत्र सौरभ से हुई थी। चेक के माध्यम से रुपयों का भुगतान शुरू कर चांदी का व्यापार शुरू हो गया। काफी दिन तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन फिर अचानक भुगतान को लेकर टाल-मटोल शुरू कर दी गई। हनीफ ने बताया कि, पिछले साल दिसंबर में जब उसने अपने हिस्से के आठ लाख १६ हजार ५०० रुपये मांगे तो आरोपी राजकुमार, उसके पुत्र, पत्नी व पुत्री ने उसके साथ अभद्रता की। साथ ही भविष्य में रुपये मांगने पर धमकी दी थी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने एफआर्ईआर तो दर्ज कर ली। लेकिन, अभी तक आरोपियेां के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें