फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बक्सा फटने से 14 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अंसारी रोड बिजली घर से जुड़े पांच हजार से अधिक घरों में रविवार रात फिर अंधेरा छा गया। केबल बक्सा फटने पर रविवार रात्रि 12 बजे करीब बिजली गुल हो गई। अंधेरा होने पर बिजली कर्मी फाल्ट को ढूंढने में नाकाम रहे। सोमवार सुबह पेट्रोलिंग कर डीएवी के पास फाल्ट मिलने पर जुट गए, जो करीब दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, सुबह के समय बिजली न होने पर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति फिर बेपटरी हो गई। गत तीन दिन पूर्व भी अंसारी रोड बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब रविवार रात्रि को फिर उपभोक्ता परेशानियों से जूझते नजर आए। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है, वैसे ही बिजली भी गुल होने लगी है। सर्दियों में जहां कुछ घंटों को बिजली गुल रहती थी, वहीं, अब कई-कई घंटे तक बिजली गुल की समस्या बनी रहती है। रविवार रात्रि करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। विभागीय अफसरों के अनुसार डीएवी डिग्री कॉलेज के पास केबल बक्सा फटने से लाइन में ब्रेक डाउन होने पर बिजली गुल की समस्या बन गई। जो सोमवार दोपहर एक बजे के बाद अहाल हो सकी। सुबह के समय आपूर्ति न आने पर बिजली उपकरण शोपीस बने नतर आए तो लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता शिव कुमार ने कहा कि लोड अधिक होने के कारण केबल बक्सा फट गया था। सूचना मिलने पर कर्मियों को बुलाकर मरम्मत के लिए लगा दिया गया। ठीक होने के बाद बिजली व्यवस्था को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें