फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मी से बदमाशों ने लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर ४ के प्रज्ञा कुंज के सामने बाइक सवार बदमाशों ने मीडियाकर्मी से मोबाइल लूट लिया। पीडि़त ने शोर मचाते हुए पीछा भी किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वसुंधरा सेक्टर चार की प्रज्ञा कुंज सोसायटी में जसीमुल हक परिवार के साथ रहते हैं। वह एक मीडिया से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 फरवरी को कुछ सामान लेने सोसायटी के बाहर निकले हुए थे। तभी सोसायटी के सामने ही पल्सर बाइक पर सवार होकर दो लुटेरों आए और उनसे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन लुटेरे भाग गए। पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इंदिरापुरम थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें