फ़ोटो सहित
जन अधिकार पार्टी ने किया केंद्र की नीतियों का विरोध
- पार्टी ने देश व प्रदेश की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को भेजा 15 सूत्रीय मांगपत्र
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गाजियाबाद। जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा
के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरकार की नीतियों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को 14 सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद प्रजापति ने बताया कि मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के चलते लोगों में भारी आक्रोश है। किसान-मजदूर आंदोलन कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। आये दिन महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ व दूर व्यवहार की घटनाएं हो रही है। इसी को लेकर हमने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजा है। इसमें कृषि कानूनों को वापस लेने, पेट्रोल डीजल की कीमतें वापस लेने, कृषि कानून, नई शिक्षा नीति व श्रम कोड की खामियों को देखते हुए वापस लेने आदि मांगे शामिल है।