फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे घुसकर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय गुसाई में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में चार नामजद समेत दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर के मोहल्ला सराय गुसाई निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत 18 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। उसी दौरान मोहल्ला ईटारोड़ी निवासी दबंग प्रवृत्ति के आरोपी मन्नू, वासु, वासू पुत्र श्याम सिंह और नितिन समेत आठ-दस लोग उनके घर में घुस आए। इन लोगों द्वारा उसे एवं उसकी पुत्री तथा अन्य परिवारीजनों के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से बुरी तरह मारपीट की गई। शोर सुनकर लोगों को एकत्र होते देखकर आरोपी उन्हें हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें