फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार को मिला आईएसओ 9001 प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुणवत्ता के मानकों पर खरा उतरने पर जिला कारागार को आईएसओ 9001 प्रमाण पत्र दिया गया है। जिला कारागार के अफसरों को डीएम रविन्द्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रमाण पत्र सौंप कर उन्हें सम्मानित किया। गुणवत्ता का प्रमाण पत्र पाकर जिला कारागार प्रदेश की तीसरी जेल बन गई है। डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया कि जिला कारागार में गुणवत्तायुक्त प्रशासनिक व्यवस्था, अनुशासन और प्रबन्ध प्रणाली का पालन कराने के साथ बन्दियों को सकुशल, सुरक्षित रखरखाव, उनके मानवाधिकार का संरक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा कारागार में निरुद्ध बन्दियों के कौशल विकास के लिए कंप्यूटर, सिलाई आदि कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कारागार में बंदियों के मनोरंजन के लिए जेल रेडियो की व्यवस्था है। जिला कारागार में दी जा रही बंदियों को सुविधाएं और नियमों का पालन कराया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा अधिकृत आरडीसीएल साल्यूशन प्रा.लि. की निगरानी टीम लगातार भ्रमण कर गुणवत्ता की जांच कर रही थी। जिला कारागार के मानकों पर खरा उतरने पर जिला कारागार को आईएसओ 9001 प्रमाण पत्र दिया गया है। शनिवार को डीएम रविन्द्र कुमार ने जिला कारागार के जेल अधिकारियों को प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिला कारागार सहित 3 जिला कारागार को आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार, जेल अधीक्षक ओपी कटियार, जेलर राजेश पांडेय, डिप्टी जेलर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें