फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधना एकेडमी ने आरपीएल एकेडमी को दो विकेट से दी मात

विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच अंगद खन्ना। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित साधना एकेडमी ने आरपीएल एकेडमी को दो विकेट से दी मात - मैन ऑफ द मैच अंगद खन्ना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की पारी खेली संवाद न्यूज़ एजेंसी गाजियाबाद। आठवीं गाजियाबाद सीनियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए ग्रुप चरण के मुकाबले में साधना क्रिकेट एकेडमी ने आरपीएल एकेडमी को 2 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच अंगद खन्ना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईपीएल की टीम 172 रन पर ऑल आउट हो। टीम के लिए आदित्य ने सर्वाधिक 48 रन की पारी खेली। देवांश चौहान व स्वर्णिम वर्मा ने 31-31 रन बनाए। साधना के लिए आयुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। जवाब में साधना एकेडमी ने 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीता। सलामी बल्लेबाज अंगद खन्ना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। आईपीएल के लिए यश त्यागी व वर्धन शर्मा ने दो-दो विकेट लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें