फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से निकाले 23 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल गांव निवासी युवक के खाते से २३५०० रुपये निकाल लिए। पीडि़त एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा तो खाते में रुपये नहीं मिलने पर ठगी का पता चला। पीडि़त ने बैंक को शिकायत की। इसके बाद लिंकरोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रमोद दास लिंकरोड थाने के कड़कड़ मॉडल गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनका खाता रामपुरी स्थित एक बैंक में हैं। उन्होंने बताया कि वह एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए तो उनके खाते में ५०० रुपये ही बचे थे। जांच की तो पता चला कि तीन जनवरी से छह जनवरी के बीच मुंबई के एक एटीएम बूथ से रुपये निकले हैं। जबकि वह मुंबई गए ही नहीं हैं। पीडि़त ने बैंक में शिकायत कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद लिंकरोड थाने पहुंचकर शिकायत दी। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें