अयोध्या भेजे गए 501 बेलपत्र पौधे
साहिबाबाद। प्रकृति फाउंडेशन की ओर से चल रहे हरित क्रांति के तहत बृहस्पतिवार को प्रकृति पौधशाला वसुंधरा की ओर से 501 बेलपत्र के पौधे राम जन्मभूमि अयोध्या धाम भेजे गए। प्रकृति रूपा भाई डीपी पांडे 501 पौधे लेकर अयोध्या धाम रवाना हुए। डीपी पांडेय ने कहा कि इससे पूर्व भी वह इतने ही पौधे अयाध्या धाम में लगाकर आए थे। एक बार फिर वह पौधों को लेकर वहां पहुंच रहे हैं और इन्हें वहां के किसी जिम्मेदार व्यक्ति को सौंप कर आएंगे। इस दौरान संजीव शर्मा, मुक्तानंद शर्मा जी, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, स्वीटी रैना, उमा शर्मा, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।