फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम कोर्ट ने छह बदमाशों को किया जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर।अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व के कोर्ट ने छह बदमाशों को जिला बदर किया है। बदमाशों में चार अनूपशहर थाना क्षेत्र के हैं तथा एक-एक अहमदगढ़ और खुर्जा नगर के बदमाश हैं। उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम 1970 के अंतर्गत अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व के कोर्ट ने अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव रूढबागर निवासी अतवीर पुत्र लाल सिंह, शेरपुर निवासी जीत खां पुत्र रशीद खां, अनूपशहर के ही मोहल्ला गद्दियान निवासी आकाश कौशिक पुत्र अनिल शर्मा तथा शेरपुर निवासी रफाकत पुत्र अलीहसन को जिला बदर किया है। इसके अलावा अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के आंव अकरबास कनैनी निवासी मोहित पुत्र त्रिलोक चंद और खुर्जा के मोहल्ला ऊंचा तरीनान निवासी नौशाद पुत्र बाबू को जिला बदर किया है। सभी बदमाशों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें